लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बारिश के चलते 26 सितंबर को लखीमपुर खीरी के सभी स्कूल बंद।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 25, 2026 9:44 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार, 26 सितंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिले में संचालित सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी इस आदेश के दायरे में रहेंगे। सभी शिक्षण संस्थानों को शनिवार को शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में मौसम का बिगड़ा मिजाज, 8 जिलों में रेड अलर्ट; 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा।

लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने और छुट्टी के बाद वापस घर लौटने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
विद्यालय बंदी के आदेश का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

सांप के डसने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन, एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज लगाने का आरोप।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment