लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

एकल अभियान ने सत्संग के जरिए संस्कारवान समाज का दिया संदेश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 18, 2026 2:26 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। अंचल लखीमपुर की तहसील निघासन के संच झंडी स्थित प्राचीन मां भगवती देवी मंदिर, झंडी राज में बुधवार को एकल अभियान की ओर से सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने संस्कारयुक्त शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से बेहतर समाज के निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एकल अभियान का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होना भी आवश्यक है।

36,250 रुपये मिले तो नहीं डोला ईमान, सभासद असलम ने मालिक को लौटाए पैसे।

एकल अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद में करीब 480 गांवों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के साथ निशुल्क शिक्षा का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में विनय कश्यप, गुरुप्रसाद कश्यप, अंचल अभियान प्रमुख रामसागर, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख मोहिनी सिंह, अंचल व्यास रामाशरे, संच प्रमुख राम नारायण, संच व्यास सहदेव सहित शिवानी, दीपा पाल, दीपा देवी, रोहिनी, आलन्दी समेत विभिन्न गांवों से आए भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, संस्कार और शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

दुलही गांव में खूनी विवाद, पड़ोसी को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment