लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सरपतहा में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 17, 2026 8:51 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के गांव सरपतहा में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विवाद की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। स्थिति को देखते हुए सीओ शिवम कुमार को भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी, वह ग्राम सभा की भूमि बताई जा रही है। इसी स्थान को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पूर्व में स्थापित की गई प्रतिमा को किसी व्यक्ति द्वारा खंडित किए जाने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद भूमि को लेकर दोनों पक्ष न्यायालय की शरण में चले गए थे और मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

सिसैया खुर्द प्रकरण में एसपी की बड़ी कार्रवाई, पांच पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित।

गुरुवार को गांव के एक पक्ष ने उसी विवादित स्थान पर दोबारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा।
सूचना मिलते ही निघासन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही विवादित स्थल पर स्थापित की जा रही आंबेडकर जी की प्रतिमा को भी पुलिस अपने साथ ले गई।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में पारिवारिक हैं। विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

गोकशी मामले को लेकर पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment