लखीमपुर खीरी। ओयल कस्बे में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर करीब दो बजे हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में शिव कॉलोनी निवासी आयुष कुमार और राजापुर निवासी शिवा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, पिपरिया बाईपास निवासी आकाश वर्मा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।
हादसे में पीयूष सिंह, अमन वर्मा और उत्कर्ष कस्तूभ घायल हुए हैं। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी ओयल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में लगी आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शारदा के उफान से बढ़ा बाढ़ का खतरा, तमोलिनपुरवा बांध तीन जगह से कटा।
















