लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, September 7, 2026 9:27 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के सिंगहा कलां बगिया मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में करीब 55 वर्षीय खलील अहमद को छह सितंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी निघासन ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने पेशाब करने के बहाने पुलिस वाहन रुकवाया और पुलिसकर्मी को धक्का देकर जंगल की ओर भाग निकला। जंगल, झाड़ियों और गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर वह फरार होने में सफल रहा।

 

घटना के बाद निघासन थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं।
इसी क्रम में छह और सात सितंबर की मध्यरात्रि सिंगाही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग व कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान सिंगहा कलां बगिया मोड़ के पास पुलिस को आरोपी दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी निघासन भेजा।
पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में सिंगाही थाने में अलग से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बरामदगी में एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुई है।

अधेड़ पर लगभग 5 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment