लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे डीएम, अधिकारियों को दिए ये शख्त निर्देश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, September 6, 2026 10:14 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शारदा नदी के उफान के चलते बाढ़ की चपेट में आए तहसील निघासन अंतर्गत ग्राम ग्रंट नंबर 12 के मजरा रण्डौहा में रविवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पहुंचकर जमीनी हालात का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित गांव तक पहुंचने के लिए डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे और इसके बाद पानी में उतरकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने डीएम को बाढ़ के कारण आवागमन, आवास और रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। डीएम ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की व अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित भूमि की तलाश की जाए और उपयुक्त स्थान चिन्हित कर वहां आवास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि लगातार बाढ़ और कटान का सामना कर रहे परिवारों को भविष्य में सुरक्षित आशियाना मिल सके।
शारदा नदी के लगातार उफान पर होने से क्षेत्र में बाढ़ का संकट बना हुआ है। ऐसे में डीएम का प्रभावित गांव में स्वयं पहुंचकर पानी में उतरकर ग्रामीणों से संवाद करना प्रशासन की सक्रियता का संदेश देता नजर आया। डीएम ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, पंचायत सचिव पंकज कुमार व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

अधेड़ पर लगभग 5 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment