लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

₹52 किलो में मिलेगी चीनी, गन्ना विभाग ने शुरू की रियायती बिक्री।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 5, 2026 9:29 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। आम जनता को उचित दर पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने रियायती दर पर चीनी बिक्री की व्यवस्था शुरू की है। विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर उपभोक्ताओं को ₹52 प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में गूंजा शिक्षा का संदेश।।

विभाग के मुताबिक यह व्यवस्था प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए की गई है। उपभोक्ता अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार निर्धारित दर पर चीनी खरीद सकेंगे। बिक्री केंद्र पर एक और दो किलो के पैकेट क्रमशः 52 और 102 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं पांच किलो और 50 किलो के पैकेट की कीमत क्रमशः 250 और 2500 रुपये निर्धारित की गई है।
यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और सुगम खरीदारी के लिए बिक्री केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आम नागरिक बिना किसी प्रशासनिक अड़चन के पारदर्शी व्यवस्था के तहत चीनी खरीद सकेंगे।

पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे और चोरी का सामान बरामद।

विभाग का कहना है कि चीनी जैसी दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तु उचित और नियंत्रित दर पर उपलब्ध होने से विशेष रूप से मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों को राहत मिलेगी। बाजार में चीनी के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार की यह पहल आम उपभोक्ताओं के लिए सहायक साबित हो सकती है।
गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के नागरिकों से इस जनोपयोगी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि भविष्य में भी आम जनता को इसी प्रकार की व्यावहारिक राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

खराब पनीर की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment