लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में गूंजा शिक्षा का संदेश।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 5, 2026 4:48 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई निघासन के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक संघ ब्लॉक निघासन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूप सिंह यादव एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी कुशल पाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सलाउद्दीन, नसीम अंसारी, विद्यानरेश, श्यामकिशोर मौर्य, ताहिर बैग, सलीम, रजनीश त्रिवेदी, रजनी, सबा सादाब, पारुल, नीरज मौर्य और मार्कण्डेय मौर्य समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शैक्षिक संगोष्ठी के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की जिम्मेदारियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक सतीश कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

तिकुनिया थाने में भक्तिमय माहौल, धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment