लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे और चोरी का सामान बरामद।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 4, 2026 9:01 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान और नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त जनपद के कई थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना फरधान और नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम बेल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों संदिग्धों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान हसरत अली उर्फ छोटा तालिब (24) निवासी गौरिया, थाना फरधान और अमान खान उर्फ मान (25) निवासी पठाननपुरवा, थाना फरधान के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त थाना मितौली, मैगलगंज, नीमगांव और फरधान से संबंधित चोरी के अभियोगों में वांछित थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ।
इसके अलावा पुलिस ने करीब 20 मीटर छिला हुआ कॉपर का तार और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। घायल अभियुक्तों को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना फरधान में मु0अ0सं0 388/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

खराब पनीर की शिकायत पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment