लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

श्रावण मेले की तैयारियों पर सीडीओ सख्त, लिलौटीनाथ मंदिर पहुंचकर दिए अहम निर्देश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, July 24, 2026 4:40 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: श्रावण माह में बड़ी संख्या में आने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्राचीन लिलौटीनाथ शिव मंदिर का दौरा कर मेले की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मंदिर तक जाने वाले मार्ग, परिसर, घाट और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय के भीतर सड़क निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत: लाखों खर्च, लेकिन शौचालय बने उपला घर और गोदाम, कई जगह ढह गईं दीवारें।।

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर और आसपास लगातार सफाई कराई जाए, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा घाटों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि श्रावण मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस स्थल से जुड़ी रहती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूरी कर लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. झा, बीडीओ सुमित कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मंदिर प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, केंद्र सरकार से बातचीत के बाद लिया फैसला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 24, 2026

July 24, 2026

July 24, 2026

July 24, 2026

July 24, 2026

July 24, 2026

Leave a Comment