लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पूर्व डीएम लखीमपुर खीरी IAS महेंद्र बहादुर सिंह बने SUDA के निदेशक, यूपी सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, July 21, 2026 5:01 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), लखनऊ का निदेशक नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार वह अपने वर्तमान पदों के साथ-साथ निदेशक, SUDA का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
2011 बैच के आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह वर्तमान में विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी), उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के पद पर कार्यरत हैं।

Vivo X300 FE: प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन।

लखीमपुर खीरी में रहा प्रभावी प्रशासनिक कार्यकाल

महेंद्र बहादुर सिंह इससे पहले लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को जिले में प्रशासनिक सख्ती, विकास कार्यों की निगरानी, जनसुनवाई और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा वह मैनपुरी के जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई थी।

शहरी विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति

महेंद्र बहादुर सिंह को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) की जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब प्रदेश में शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न नगर विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में SUDA की योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment