रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनहित एवं शासकीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद में कार्यरत तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई।
जारी आदेश के अनुसार यदुवीर सिंह, जो नवागंतुक उपजिलाधिकारी के रूप में जनपद में तैनात थे, उन्हें उप जिलाधिकारी निघासन बनाया गया है। वहीं तनवीर अहमद को नवागंतुक उपजिलाधिकारी से अतिरिक्त अधिकारी, खीरी के पद पर तैनाती दी गई है।
इसके अलावा प्रतीक्षा त्रिपाठी, जो अब तक अतिरिक्त अधिकारी, खीरी के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक), मितौली का दायित्व सौंपा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, अब सिर्फ गुणवत्ता वाली कृषि सामग्री मिलेगी।।











