लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पत्नी की नाक काटने के आरोपी का शव शारदा नहर से बरामद, तीन दिन बाद खत्म हुई तलाश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, July 13, 2026 7:32 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में पत्नी की नाक काटने की सनसनीखेज घटना के बाद लापता हुए युवक का शव सोमवार को शारदा नहर से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। शव मिलने के साथ ही तीन दिनों से चल रही पुलिस और स्थानीय लोगों की तलाश समाप्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक ढखेरवा गांव निवासी श्रवण कश्यप शनिवार को घरेलू विवाद के बाद अचानक घर से निकल गया था।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 181 और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट।।

आरोप है कि विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी प्रीती की नाक दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के तुरंत बाद वह शारदा नहर में कूद गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई थी, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
सोमवार दोपहर ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग पर औघड़ बाबा स्थान के निकट शारदा नहर में एक शव उतराता दिखाई देने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान श्रवण कश्यप के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

योगी सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 180 से अधिक पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट।

श्रवण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

धान के खेत में 22 फीट का अजगर दिखते ही मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment