लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 180 से अधिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई जिलों में उपजिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेवा की मिसाल बने ‘भंडारा किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, हरिद्वार में शोक की लहर।।
प्रदेश सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, जनसेवा को बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
लखीमपुर खीरी में तैनात एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह को एसडीएम बाराबंकी, भावना विमल को एसडीएम एटा से एसडीएम लखीमपुर खीरी, राशी कृष्णा एसडीएम बदायूं से एसडीएम लखीमपुर खीरी, तनवीर अहमद एसडीएम प्रतापगढ़ से एसडीएम लखीमपुर खीरी, अवनीश कुमार एसडीएम लखीमपुर खीरी से एसडीएम हरदोई, मधुसूदन गुप्ता एसडीएम लखीमपुर खीरी से एसडीएम शाहजहांपुर बनाया गया।
182 पीसीएस अधिकारी की ट्रांसफर पूरी लिस्ट👇











