लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

राम मंदिर को भेंट की गई स्वर्ण रामचरितमानस का नहीं मिला पता, पूर्व आईएएस ने उठाए सवाल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, July 4, 2026 6:37 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर को स्वर्ण रामचरितमानस भेंट करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी लक्ष्मीनारायणन ने दावा किया है कि उनकी ओर से भेंट की गई रामचरितमानस पिछले काफी समय से मंदिर परिसर में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी लेने के बावजूद उन्हें इसकी वर्तमान स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
पूर्व आईएएस अधिकारी के अनुसार, स्वर्ण रामचरितमानस को मंदिर में स्थापित किए जाने के बाद करीब पांच महीने तक प्रतिदिन उसकी पूजा होती रही और श्रद्धालु भी उसके दर्शन करते थे। इससे उन्हें अत्यंत संतोष था। हालांकि बाद में इसे वहां से हटा दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।।

लक्ष्मीनारायणन ने बताया कि हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत से हुई। उन्होंने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। उनके अनुसार, मोहन भागवत ने उनकी श्रद्धा की सराहना करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
पूर्व आईएएस अधिकारी के इस दावे के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में स्वर्ण रामचरितमानस की वर्तमान स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।

निघासन में शंकराचार्य का सरकार पर तीखा हमला, बोले भाजपा बूचड़खानों से लेती है चंदा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 4, 2026

July 4, 2026

July 4, 2026

July 4, 2026

July 4, 2026

July 3, 2026

Leave a Comment