रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन (खीरी)। निघासन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व विधायक शशांक वर्मा का शुक्रवार दोपहर रकेहटी गांव में जोरदार स्वागत किया गया।
रास्ते में रकेहटी के पूर्व प्रधान व समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता के आवास पर उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका, जहां वैश्य समाज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्हें वे लंबे समय से जानते हैं, उनसे मिलकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई।
जिलाध्यक्ष ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उनका काफिला निघासन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गया।
इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता के साथ विमल तिवारी, रज्जन मिश्रा, राममनोहर गुप्ता, आदर्श गुप्ता सानू, रामविलास गुप्ता, हरीश पांडेय, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, जसवंत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, संदीप बाथम, श्यामू बाथम, संजीव शुक्ला, लालता जोशी, कौशल गुप्ता, हरिनाम वर्मा, रामकेवक मेठ के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में भी जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी ने कस्बे के ढखेरवा रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता थे समारोह के दौरान कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो ने फूल मालाओ से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा कि भाजपा विचार धारा संस्कृति और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा मे एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री जैसे पदो तक पहुंच सकता हैं।

विषिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी हैं जहां कार्यकर्ताओ का सम्मान सर्वोपरि हैं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक प्रयासों से पार्टी निरंतर विकास के नये आयाम स्थापित कर रहीं हैं।
विधायक शंशाक वर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी के समान हैं। कार्यकर्ता के लिए हम हर समय तैयार है। वहीं विधायक ने अपने स्वर्गीय पिता रामकुमार वर्मा का जिक्र करतें हुए उनकें कार्यकाल का बखान करते हुए जानकारी दी।
इस दौरान चीनी मिल उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी, जिलाप्रतिनिधि देवेंद्र कुमार पाडेंय, सभासद विक्रम गुप्ता, मुन्ना गुप्ता,इंद्रेश वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा,सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
15 साल में 14 ट्रांसफर, 14 जिलों के रहे डीएम, वरिष्ठ आईएएस अमित गुप्ता का अनोखा प्रशासनिक सफर।।



























