लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर एक्शन: भेड़ियों के हमले के बाद बदले गए डीएफओ, सुंदरेशा बने नए डीएफओ बहराइच।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, December 30, 2025 8:55 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। बहराइच में भेड़ियों के हमले में बच्चों की मौत के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बहराइच के डीएफओ राम सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच किया गया है। वहीं एटा में तैनात डीएफओ सुंदरेशा को बहराइच का नया डीएफओ बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जंगल क्षेत्र में सुरक्षा और नियंत्रण व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच की गई है। हाल के दिनों में बहराइच क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों के मामले सामने आए है, जिनमें मासूम बच्चों की जान चली गई है। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और घटनाओं से नाराज लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की थी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वन विभाग को क्षेत्र में सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती के बाद अब उम्मीद है कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त, निगरानी और वन्यजीव नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment