लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

खेती किसानी:- किसान ने उगाया 14 फीट लंबा गन्ना उसके बाद सीढ़ी लगाकर बांधा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, August 5, 2025 12:25 PM

Google News
Follow Us

शाहजहांपुर। खेत की तैयारी और समय से की गई देखरेख यदि तकनीक के साथ हो तो कम लागत में भी गन्ने की अधिक और गुणवत्तापूर्ण पैदावार ली जा सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने जिन्होंने बीते वर्ष 23 अगस्त 2024 को अपने खेत में रिंग पिट विधि से गन्ने की बुवाई की थी।

उत्तरप्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश की दस्तक, बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन!!

गन्ने की प्रजाति Co-98014 का चयन कर बुवाई के साथ ही समय-समय पर सभी आवश्यक कृषि कार्यों को भी पूरा किया गया। आज जब गन्ने की लंबाई लगभग 14 फीट तक पहुंच चुकी है तो खेत में सीढ़ी विधि से गन्ने की बंधाई की गई। खास बात यह रही कि जिस सीढ़ी से बंधाई की गई उसमें कुल 11 डंडे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि गन्ने की सही विधि से खेती की जाए, तो हर रिंग पिट में 24 से अधिक गन्ने तैयार हो सकते हैं। गन्ने की बंधाई का यह समय अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इससे न केवल गन्ना गिरने से बचेगा, बल्कि उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी होगी।

विश्व हाथी दिवस पर इरशाद अली होंगे सम्मानित, दुधवा की धरती पर फिर बजा गौरव का डंका।

साथ ही, गन्ने की चीनी परता में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा। सबसे बड़ा लाभ गन्ना पेड़ी को मिलेगा, जो मजबूत और स्वस्थ होंगे। प्रगतिशील किसान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी किसान भाई यदि इस समय गन्ने की बंधाई कर लें तो उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। अच्छी बधाई, अच्छी खेती और समय से की गई देखभाल यही गन्ना उत्पादन का मूलमंत्र है।

चार आरोपी गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा, मृतक के परिजनों की मांग पर बनी सहमति।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment