रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के झंडी गांव निवासी प्रमोद पुत्र थुन्नू मेरठ में गन्ना छिलाई का कार्य करने के लिए गया था, लेकिन बुधवार की रात से अचानक लापता हो गया। युवक से संपर्क न होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इससे परिजन बेहद परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि प्रमोद करीब दो दिन पूर्व मजदूरी के लिए मेरठ गया था। बुधवार की रात्रि के बाद से उसका मोबाइल फोन और संपर्क परिजनों से नहीं हो पा रहा है। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ ही परिजनों ने अपने स्तर से भी काफी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
गांधी-शास्त्री जयंती पर तहसील, ब्लॉक व झंडी चौकी में कार्यक्रम, महापुरुषों को किया नमन।।
युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने झंडी चौकी में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई करते हुए प्रमोद की तलाश कराने की मांग की है। परिजन लगातार युवक की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रमोद के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी के बीच पैदल पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

















