लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी में धूमधाम से मनाया गया बच्चों की चहेती मीना का जन्मदिन।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 24, 2026 12:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी में बुधवार को मीना दिवस के अवसर पर बच्चों की चहेती मीना का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मीना जन्मोत्सव एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जेंडर संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया। कक्षा दो की छात्रा आरुषि ने मीना का किरदार निभाया। मीना मंच के माध्यम से बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, दहेज प्रथा के विरोध, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

सीएम योगी ने किया ‘द हेजलनट फैक्ट्री’ के नए आउटलेट का उद्घाटन।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश कुमार यादव ने मीना के किरदार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मीना ऐसी बालिका का प्रतीक है, जिसके मन में उमंग, उल्लास, सहानुभूति और दूसरों की सहायता करने की भावना है। उन्होंने बताया कि मीना का प्यारा दोस्त तोता है और प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव, कुशल पाल, कुलश्रेष्ठ पाल, प्रदीप कुमार, विजय सिंह, हिमांशु चौरसिया, वेद प्रकाश, एजुकेटर कौशल किशोर एवं ममता शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

20 साल से दूसरे गांव के व्यक्ति के हाथ में राशन दुकान! मंत्री ने डीएम से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment