रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़े बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रदेश के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ ही शासन और प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होंगे। ऐसे में इन पदों पर नई तैनाती को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में 1990 बैच के दीपक कुमार, 1991 बैच के कामरान रिजवी, 2008 बैच के विमल कुमार दुबे, 2009 बैच के राजेश कुमार और 2012 बैच के शिव प्रसाद का नाम शामिल बताया जा रहा है।
राज्य सिविल सेवा से IAS और अब ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव, जानिए अरुण कुमार की पूरी कहानी।
इन अधिकारियों की विदाई के बाद शासन स्तर पर रिक्त होने वाले पदों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी जाएगी। ऐसे में विभागों के पुनर्गठन और अधिकारियों की नई तैनाती की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिक्त होने वाले महत्वपूर्ण पदों पर किन अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलेगी और शासन की आगामी प्रशासनिक व्यवस्था में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, नई तैनातियों को लेकर अभी आधिकारिक आदेश का इंतजार है।
फिलहाल पांच वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, खाते में पैसा आया या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक।

















