लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सिसैया खुर्द प्रकरण में एसपी की बड़ी कार्रवाई, पांच पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 17, 2026 6:18 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में 14 सितंबर को हुई घटना के मामले में एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही सामने आने के बाद पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार, सिसैया खुर्द की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 433/2026, धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए ड्यूटी के दौरान प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अशोक तिवारी, आरक्षी मोहित, आरक्षी भारत शर्मा और आरक्षी विशाल शामिल हैं।

गोकशी मामले को लेकर पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) करेंगे जांच

एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को सौंपी है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सिसैया खुर्द गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर रात में घरों में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ग्रामीणों का दावा था कि घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए थे। हालांकि, शुरुआती तौर पर पुलिस अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों की जानकारी होने से इनकार किया था और पूरे मामले की जांच की बात कही थी।
अब पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन और विभागीय जांच के आदेश के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, सत्यम मिश्रा बने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO तो विश्व भूषण मिश्र को UPSSSC में उपसचिव की जिम्मेदारी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment