लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बरोठा रपटा पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उठाई कोठी पुल की मांग।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, September 9, 2026 9:44 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा में बाढ़ के दौरान रपटा पर तेज पानी के बहाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी के बीच बरोठा रपटा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने रपटा को ऊंचा कराने के साथ ही यहां कोठी पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के मौसम में हर वर्ष बरोठा रपटा पर तेज पानी का बहाव होने लगता है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक रपटा के दोनों ओर सड़क का स्तर ऊंचा है, जबकि रपटा का हिस्सा नीचा होने के कारण बाढ़ का पानी यहां तेजी से एकत्र होकर बहने लगता है। जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी तेज बहाव के दौरान रपटा पर एक युवक हादसे का शिकार होते-होते बचा था। गांव निवासी अंकित पुत्र प्रहलाद मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तैरकर किसी तरह उसे बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उसका लखनऊ में उपचार कराया था।
ग्रामीणों का कहना है कि रपटा पर पानी बढ़ने के बाद लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। इससे विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के साथ आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। तेज बहाव के दौरान रपटा पार करना किसी चुनौती से कम नहीं रहता।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण रामेंद्र भार्गव, विजयपाल, पुरुषोत्तम, गुड्डू राजपूत, राजकुमार आदि ने कहा कि बरोठा रपटा को ऊंचा कराने के साथ यहां कोठी पुल का निर्माण कराया जाना क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत है। इससे बाढ़ के दौरान आवागमन सुगम होने के साथ हादसों का खतरा भी कम होगा।
ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रपटा की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी बाढ़ के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पुल निर्माण को क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

थाने में चली गोली, महिला कॉन्स्टेबल की मौत, राइफल से फायर कैसे हुआ! जांच में जुटी पुलिस ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

September 10, 2026

September 10, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

Leave a Comment