लखीमपुर खीरी। शारदानगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से वापस सीएचसी जा रही एक एएनएम को बाइक पर लिफ्ट देना भारी पड़ गया। बाइक सवार युवक ने ढखेरवा तक छोड़ने की बात कहकर एएनएम को बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में टहारा गांव से पहले बाइक रोककर उसके कानों से करीब 50 हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल नोंच लिए। विरोध करने पर आरोपी ने एएनएम के साथ हाथापाई भी की और मौके से फरार हो गया।
मूलरूप से कौशांबी जिले की रहने वाली रेखा देवी रमियाबेहड़ सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह ढखेरवा चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव में ड्यूटी करने गई थीं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह रायपुर बांध पर सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और ढखेरवा तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
धान खरीद केंद्रों की सूची से निघासन गायब, डीएम से उपमंडी में क्रय केंद्र खोलने की मांग।
बताया जाता है कि बाइक सवार जब शारदानगर थाना क्षेत्र में टहारा गांव से पहले पहुंचा तो उसने बाइक रोक दी। इसके बाद एएनएम के कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। अचानक हुई इस घटना का एएनएम ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
घटना के बाद एएनएम ने मामले की जानकारी पुलिस और रमियाबेहड़ सीएचसी के स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही ढखेरवा चौकी पुलिस और सीएचसी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक घटना शारदानगर थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आरोपी को एएनएम की आवाजाही की जानकारी पहले से हो सकती है। हालांकि यह बात जांच का विषय है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दो दिनों की लगातार बारिश और बाढ़ ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दर्जनों गांवों में खेत जलमग्न।।
















