लखीमपुर खीरी। उत्तर खीरी वन प्रभाग की उत्तर निघासन वन रेंज के सिधौना गांव में सोमवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन्य जीव संरक्षिका नाजरून निशा ने ग्रामीणों को वन्यजीवों के साथ सुरक्षित सह-अस्तित्व और संघर्ष की घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
आंगनबाड़ी, आशा बहुओं व रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात।।
गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष किन परिस्थितियों में बढ़ता है और ऐसी स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि यदि गांव या खेतों के आसपास कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे परेशान करने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
वन अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जंगल और वन्यजीव प्राकृतिक संतुलन का अहम हिस्सा हैं। ग्रामीणों से वन्यजीवों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा जंगल और वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में मौजूद ग्रामीणों ने भी वन विभाग की अपील का समर्थन करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
योगी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, शंभू कुमार बने बरेली मंडल के मंडलायुक्त।।











