लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

उन्नाव सामूहिक विवाह योजना में बड़ा विवाद: नवदंपतियों को बांटे गए गद्दों पर मिला TMC का चुनाव चिह्न, जांच शुरू!!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, July 26, 2026 8:58 PM

Google News
Follow Us

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम में नवविवाहित 459 जोड़ों को उपहार स्वरूप दिए गए गद्दों पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनाव चिह्न और “TMC” लिखा होने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के बाद जब गद्दों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो मामला चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए गद्दों की आपूर्ति करने वाले अलीगढ़ स्थित सप्लायर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित सामग्री किस प्रकार खरीदी गई और उस पर यह छपाई क्यों मौजूद थी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपतियों को घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उपहार में दी जाती हैं। इसी क्रम में वितरित किए गए गद्दों पर दूसरे राज्य की राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह केवल सप्लायर की गलती थी या खरीद प्रक्रिया में कहीं और भी चूक हुई।

कौन हैं IAS डॉ. राजा गणपति आर? जानिए सीतापुर के जिलाधिकारी की सफलता, ईमानदारी और जनहित वाली कार्यशैली।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment