लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में सपा का प्रदर्शन, जौहर विश्वविद्यालय व छात्र हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, July 22, 2026 2:19 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आर.एस कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने छात्र एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े प्रकरण का शीघ्र समाधान कर विश्वविद्यालय का संचालन सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की गई। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के हितों की रक्षा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

Samsung Galaxy A35 5G Review: दमदार AMOLED डिस्प्ले, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी वाला भरोसेमंद स्मार्टफोन।

सपा नेताओं ने केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों में रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करने, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए सस्ती एवं सुलभ शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष भंडारी यादव ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय सहित छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर रामासरे यादव, मनोज वर्मा, डॉ. अर्पित कुशवाहा, डॉ. निसार अहमद, बेनजीर उमर, जगमोहन यादव, राजेश चतुर्वेदी, जगदीश लोधी, असलम अंसारी, उमाशंकर, विपिन वर्मा, कुलदीप, राजेंद्र यादव, सरदार यादव, समरजीत, इस्लामुद्दीन, संदीप समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment