लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दुधवा जंगल में ‘धरती का फूल’ निकाल रहे दो लोग गिरफ्तार, 20 किलो दुर्लभ वन उपज बरामद।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, July 21, 2026 9:04 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से वन उपज एकत्र करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को जंगल के भीतर दुर्लभ वन उपज ‘धरती का फूल’ निकालते हुए पकड़ा गया। उनके कब्जे से लगभग 20 किलोग्राम वन उपज बरामद की गई है।
वन विभाग के अनुसार मंगलवार को दक्षिण सोनारीपुर रेंज के गुलरा क्षेत्र में नियमित निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में गश्त कर रही टीम ने जंगल के भीतर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। मौके पर पहुंचने पर दो व्यक्ति वन क्षेत्र से ‘धरती का फूल’ निकालते मिले, जिन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

Vivo X300 FE: प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम मटैहिया, थाना मझगई निवासी छड़ीराम और मंशाराम के रूप में हुई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बरामद ‘धरती का फूल’ एक प्राकृतिक वन उत्पाद है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग होने के कारण इसकी अवैध तरीके से खुदाई और तस्करी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। विशेषकर वर्षा ऋतु में बाघ, तेंदुआ, हाथी और अन्य वन्यजीव अधिक सक्रिय रहते हैं, ऐसे में जंगल में अनधिकृत प्रवेश न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। विभाग ने लोगों से वन नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से दूर रहने की अपील की है।

पूर्व डीएम लखीमपुर खीरी IAS महेंद्र बहादुर सिंह बने SUDA के निदेशक, यूपी सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment