लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बिजनौर में CBSE 12वीं की कॉपियां गायब, 17 छात्रों का भविष्य अधर में लटका।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, May 1, 2026 9:27 AM

Google News
Follow Us

उत्तर प्रदेश। बिजनौर जिले के बढ़ापुर कस्बे स्थित एसएस बाजवा मॉर्डन एकेडमी स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा के 17 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद इन कॉपियों को सीबीएसई के रीजनल ऑफिस देहरादून भेजा गया था, लेकिन वे वहां तक पहुंच ही नहीं पाईं। इस लापरवाही ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि मई माह में रिजल्ट जारी होना प्रस्तावित है।

बाढ़ से बचाव हेतु सरकार गंभीर, भाजपा नेता संग संबंधित अधिकारियों ने किया मौके पर निरीक्षण।।

छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब कॉपियां गायब होने की खबर से उनका मानसिक तनाव बढ़ गया है। अभिभावकों ने भी इस मामले में तुरंत जांच और समाधान की मांग की है।
स्कूल प्रशासन और सीबीएसई अधिकारियों के बीच संपर्क साधा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांजिट के दौरान कहीं कॉपियां गुम हुई हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिए जाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन 17 छात्रों का परिणाम कैसे तैयार किया जाएगा और क्या उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी या बोर्ड कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।

जंगल से निकला मौत का शिकारी, महिला को बना गया शिकार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment