लखीमपुर खीरी। ब्लॉक निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौधिया कला के लोनियन पुरवा में हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुकसान का शीघ्र आकलन कर राहत सामग्री और आर्थिक सहायता की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सैय्यद मकसूद अली गुड्डू, ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन राठौर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विशाल कुमार, लेखपाल अवधेश कुमार, रोजगार सेवक तिलकराम यादव, पंचायत सहायक अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रभावित परिवारों को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई जल्द की जाए।
अग्निपीड़ितों का सहारा बने विधायक रोमी साहनी, पीड़ित परिवारों से मिलकर दी आर्थिक मदद।।





























