लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अग्निपीड़ितों का सहारा बने विधायक रोमी साहनी, पीड़ित परिवारों से मिलकर दी आर्थिक मदद।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, April 25, 2026 10:30 AM

Google News
Follow Us

प्रशासन को त्वरित राहत व आवास उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाने पर जोर।

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बांकेगंज के गांव पहाड़नगर और बांसबेरिया ग्रंट संख्या-18 में आग से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक रोमी साहनी आगे आए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हालचाल जाना और आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
विधायक रोमी साहनी ने बांसबेरिया गांव में पचास हजार तथा पहाड़नगर सहित कुल पचहत्तर हजार की राहत राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिन मुस्लिम परिवारों के घर आग की घटना में जल गए हैं, उन्हें भी इस सहायता राशि में बराबर से शामिल किया जाए, ताकि किसी भी पीड़ित के साथ भेदभाव न हो।

अग्निपीड़ितों की मदद करते विधायक रोमी साहनी
अग्निपीड़ितों की मदद करते विधायक रोमी साहनी

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते हुए विधायक रोमी साहनी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अग्निपीड़ित परिवारों के बैंक खातों में तत्काल सरकारी सहायता राशि भेजी जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर पूरी तरह जल चुके हैं, उनके दस्तावेज जल्द तैयार कराकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुंचाना प्राथमिकता है और किसी भी परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। उनके इस मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

निघासन में दर्दनाक हादसा: मुंडन जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, 15 घायल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment