रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना क्षेत्र फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पैंटून पुल के पास स्नान करने गये एक युवक की शारदा नदी में डूबकर मौत हो गई।
सोमवार को मैनेहा खंभारखेड़ा निवासी विनीत कुमार पुत्र रविंद्र यादव उम्र 21वर्ष जो वाईडी कॉलेज का छात्र था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्नान करने पचपेड़ी घाट गया था। जिसमें विनीत स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। विनीत को डूबता देख उसके अन्य साथियों ने उसको बचाने की कोशिश की मगर तब तक पानी की गहराई में विनीत गुम हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से विनीत की तलाश की जा रही है।
मासूम सिमरन को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
विनीत के पिता रविन्द्र यादव ने बताया कि विनीत एनसीसी का छात्र था व अपने कुछ अन्य सहपाठीयों के साथ स्नान करने आया था उसी समय यह हादसा हुआ। फिलहाल विनीत की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
फूलबेहड़ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है और अन्य साथियों से पूछताछ भी की जा रही है। अभी तक विनीत का कुछ पता नहीं चला है, एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है।
डेयरी व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही बड़ा लाभ, 10 गायों की डेयरी पर मिलेंगे 11.80 लाख।।





























