लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को बड़ी जिम्मेदारी, DG ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 30, 2026 3:38 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार ग्राम्य विकास विभाग में तैनात सौरभ बाबू को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ब्लॉक निघासन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म!! यहां से देखें पूरी सूची

एम. देवराज को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग में तैनात किया गया है।
आलोक कुमार-।।। को नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के साथ-साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी एवं जीरो पावर्टी अभियान का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।
टी.के. शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में कार्यरत रहते हुए यूपी एग्रो का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत आईएएस हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
नगर प्रशासन में भी बदलाव करते हुए सौम्या गुरूरानी को नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर निगम से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

डेयरी व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही बड़ा लाभ, 10 गायों की डेयरी पर मिलेंगे 11.80 लाख।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 30, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment