लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आखिर कौन है आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग? जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद का एसपी बनाया।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, February 5, 2026 8:27 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर तेजतर्रार और अनुभवी आईपीएस अधिकारी के हाथों में सौंपी है। बुधवार की रात्रि हुए आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. ख्याति गर्ग को जनपद लखीमपुर खीरी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
12 सितंबर 1988 को जन्मीं डॉ. ख्याति गर्ग मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चिकित्सा क्षेत्र में करियर की शुरुआत की, लेकिन देश सेवा के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा को चुना।

आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी
(आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी)

जनपद लखीमपुर खीरी की कमान संभालने से पूर्व वह जनपद मुरादाबाद में 9वीं पीएसी की कमांडेंट के पद पर तैनात थीं। इसके अलावा वह डीसीपी यातायात समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं, जहां उन्होंने बेहतर यातायात्र प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर बेहतर कार्य किया।
तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस डॉ. ख्याति गर्ग इससे पहले जनपद अमेठी की एसपी भी रह चुकी हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में अमेठी में उनकी सख्त लेकिन मानवीय पुलिसिंग की व्यापक सराहना हुई थी। बेहतर कार्यशैली और नवाचारों के लिए उन्हें फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अब यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी जैसे संवेदनशील और विस्तृत जनपद की जिम्मेदारी मिलने के बाद, आमजन को उनसे कानून-व्यवस्था में मजबूती, अपराध नियंत्रण और जनहितकारी पुलिसिंग की उम्मीद है। लखीमपुर खीरी में तैनात पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर भेजा गया है। इनका डीआईजी के पद पर प्रमोशन भी हो चुका है।

एक ऐसा आईपीएस अधिकारी जिनके नाम से ही अपराधियों की पतलून हो जाती थी गीली, सरकार ने दिया था सेवाविस्तार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment