लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से हुई उसका अंत इतना खौफनाक हुआ आखिर क्यों?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, February 3, 2026 10:14 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शहर के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंशू श्रीवास्तव ने कुछ वर्ष कॉलोनी की रहने वाली खुशबू से प्रेम विवाह किया था। हालांकि पहले उस रिश्ते को लेकर परिवारजनों ने थोड़ा विरोध किया मगर बाद में वह शादी के लिए मान गए। दोनों की शादी हुई और कुछ समय बाद दोनों के तीन बच्चे भी हुए सब कुछ सही चल रहा था मगर अचानक अंशू को शराब की लत लग गई। जिसके चलते पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा और दोनों में मारपीट तक होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि अंशू की पत्नी खुशबू परेशान होकर अपने मायके चली गई और अपनी मां के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि खुशबू का इस दौरान कॉलोनी के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। जिसके शक से अंशू और खुशबू के बीच रिश्ता और खराब होने लगा।

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने निघासन में विकास को दी नई दिशा।

बीते शनिवार को हाथ में चाकू लेकर आरोपी अंशू अपने ससुराल पहुंचा और अपनी 13 वर्षीय बेटी के सामने ही अपनी पत्नी खुशबू का गला रेत दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और खुशबू को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीओ सदर ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विवाह कुछ वर्षों बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ता चला गया कि आरोपी अंशू ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी अंशुल को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू की प्लास्टिक की मुठिया सहित गिरफ्तार किया गया।

Samsung का यह फोन मार्केट में मचा रहा धमाल, लाजवाब कैमरा व धांसू लुक के साथ बना यूजर्स की पसंद।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment