लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी एक ऐसा आईपीएस अधिकारी जो 16 श्रृंगार कर जाने लगा था ड्यूटी और बन गया था कृष्ण की दूसरी राधा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, January 27, 2026 3:10 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। वो कहते है कि हर किस्से की शुरुआत सुनी अनसुनी कहानियों से होती है कानों में पड़े दिल को छूते अल्फाजों से होती है। सुनी तो मैने भी थी एक ऐसे आईपीएस अधिकारी की कहानी जो कृष्ण भक्ति में कुछ इस तरह से लीन हुआ की वह 16 श्रृंगार कर डियूटी पर जाना लगा।

निघासन में ब्राह्मण समाज की विचारोत्तेजक बैठक, संगठन और शिक्षा को लेकर जताई चिंता।।

जी हां हम बात कर रहे है 1971 बैच के आईपीएस अधिकारी डीके पांडा की जिनका पूरा नाम देवेंद्र कुमार पांडा था। आईजी पद पर तैनात डीके पांडा उस वक्त काफी सुर्खियों में आए थे जब 2005 में वो अचानक 16 श्रृंगार कर राधा बन गए। नौबत तो यहां तक आ गई थी की वो 16 श्रृंगार कर राधा बनकर ऑफिस भी आने लगे थे। जिसके चलते पुलिस को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। यहां तक उन्होंने अपना नाम भी कृष्ण की दूसरी राधा रख लिया था। डीके पांडा का कहना था की भगवान श्री कृष्ण उनके सपने में आए थे और उन्होंने उनसे कहा था की वह उनकी प्रेमिका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीके पांडा कई सालों से चोरी छिपे 16 श्रृंगार करके राधा बनते थे मगर हद तो तब हो गई थी जब वह राधा बनकर कार्य क्षेत्र में भी आने लगे थे।

निघासन में पत्रकार इलेवन और उद्योग व्यापार मंडल के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, व्यापार मंडल ने दर्ज की जीत।।

आखिरकार उन्होंने साल 2005 में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 2007 में रिटायर होना था, लेकिन 2 साल पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया। बता दें कि डीके पांडा मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। हांलाकि अब डीके पांडा ने दूसरी राधा का रूप त्याग दिया है और वह कृष्णानंद बन गए है। वह अभी भी कृष्ण भक्ति में लीन रहते है। अपने घर से ही वह पूजा-पाठ करते है। मीडिया से बातचीत में वह बताते हैं कि अब वह संत बन गए हैं और सार्वजनिक जीवन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी राधा का रूप त्यागने के सवाल पर वह मीडिया को बताते हैं कि साल 2015 में कृष्ण ने उनके सपने में आकर यह रूप छोड़ने को कहा था। तब से वह कृष्णानंद के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे है।

एसआईआर अभियान के तहत जारी नोटिसों के निस्तारण हेतु 22 मतदाताओं ने बीडीओ को सौंपे दस्तावेज।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment