लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में ब्राह्मण समाज की विचारोत्तेजक बैठक, संगठन और शिक्षा को लेकर जताई चिंता।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, January 25, 2026 6:43 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित महारानी पब्लिक स्कूल परिसर में आज जिले के समस्त ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण व विचारोत्तेजक बैठक आयोजित की गई। यह सभा महारानी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विमल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक अस्तित्व पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। यदि समाज समय रहते संगठित नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है।

एसआईआर अभियान के तहत जारी नोटिसों के निस्तारण हेतु 22 मतदाताओं ने बीडीओ को सौंपे दस्तावेज।।

बैठक में यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों और नीतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित हालिया बदलावों से शिक्षकों की भूमिका, परंपरागत शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्वान वर्ग की सहभागिता प्रभावित हो रही है। समाज के लोगों ने चिंता जताई कि इन नीतियों का सीधा असर ब्राह्मण समाज की शिक्षा-परंपरा और बौद्धिक योगदान पर पड़ सकता है, जिसे लेकर समाज को सजग रहने की आवश्यकता है।
बैठक में निघासन चौराहे पर सनातन धर्म के आराध्य भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उपस्थित लोगों ने इसे समाज की अस्मिता, गौरव एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए शीघ्र मूर्ति स्थापना की मांग की।
इस अवसर पर पंडित सोनेलाल मिश्र, पिंकू शुक्ला, अभिषेक दीक्षित, दिलीप शुक्ला, शशिकांत चतुर्वेदी, देवेंद्र पाण्डेय, अनूप तिवारी, रमेश तिवारी, निर्मल चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, मोनू दीक्षित, अशोक चौबिया, सुबोध पाण्डेय, राजेश चौबिया, प्रयाग दत्त शास्त्री, यशोदा नन्द मिश्र, श्याम मोहन दीक्षित, मुनेश शुक्ला, रामगोपाल शुक्ला, अमर प्रकाश शुक्ला, प्रभात पांडेय, विमल मिश्रा, संतोष शुक्ला, अजय शुक्ला, चंद्रमौली शुक्ला, चुन्नी लाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पंडित सोने लाल मिश्र द्वारा समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए सनातन धर्म की जय एवं बाबा परशुराम की जय के गगनभेदी नारों के साथ किया गया।

बिजली विभाग के कर्मचारी पर मीटर से छेड़छाड़ का आरोप, उपभोक्ता ने की शिकायत।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment