लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, कई विधायकों के कट सकते है टिकट!!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, August 25, 2025 9:36 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही इसकी चर्चाएं भी बढ़ती जा रही है वो इसलिए क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान हुआ था जिसके चलते बीजेपी ने अपनी कई सीटें गंवाई और समाजवादी पार्टी ने अपना सिक्का जमाया। ऐसे में सुगबुगाहट होती दिखी थी कि यदि बीजेपी टिकट बदलती तो शायद परिणाम कुछ और ही होता। यह सुगबुगाहट आज भी लोगों के जहन में कहीं न कहीं चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्र बताते है कि उत्तरप्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोकसभा की कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने की बात कही थी मगर कहीं न कहीं उनकी बात को हल्के में लिया गया और परिणाम भी बिल्कुल अलग ही निकला।

हार से मिली सीख, संघर्ष से मिली जीत: बांदा के अभिमन्यु त्रिपाठी बने पीपीएस अधिकारी!!

लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होती दिख रही है जिसके चलते भाजपा पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। सूत्र बताते है कि इस बार कम से कम 100 से भी ज्यादा विधायकों के टिकट कटेंगे क्योंकि बीजेपी इस बार जानबूझ कर दुबारा लोकसभा चुनाव की तरह गलती नहीं करना चाहती। ये ऐसे विधायक होंगे जो सिर्फ चुनावी दिनों में ही क्षेत्र में नजर आए बाकी पांच साल जनता के बीच नहीं गए और न ही क्षेत्र में विकास कार्यों को किया। कुछ ऐसे विधायक भी है जिन्होंने पूरे पांच साल सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब को ही गर्म किया तो कुछ ऐसे है जिन्होंने पार्टी में रहकर ही पार्टी के साथ भीतरघात किया। बात करें यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी की तो यहां आठों विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा है हालांकि की यहां दोनों लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा था मगर बीते लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी और दोनों सीटों पर बीजेपी हार गई। मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में भी कुछ विधानसभा सीटों पर टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना यह है कि किस विधायक को बीजेपी पुनः मौका देगी और किस विधायक का टिकट कटता है यह सब अभी समय के गर्भ में है।

8 बच्चों से शुरू हुआ सफर, आज 3700 छात्रों का भविष्य संवार रहा है गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

January 18, 2026

January 17, 2026

January 16, 2026

January 16, 2026

January 16, 2026

January 14, 2026

Leave a Comment