लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

हाथियों का रात का हमला : कई बीघा गन्ना-धान की फसल बर्बाद, किसान आंसुओं में डूबे

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, August 18, 2025 10:11 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जनपद के उत्तर निघासन वन रेंज बेलराया अंतर्गत क्षेत्र में अन्ना दाताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर जा रही हैं। क्योंकि जंगली हाथियों ने अन्नदाताओं की नींद उड़ा दी है। शनिवार की रात दुधवा के जंगलो से निकलकर आये जंगली हाथियों के झुंड ने दुधवा बॉर्डर से सटे बेलरायां के बरौला हार के खेतों में कई अन्नदाताओं की गन्ना और धान की फसलों का स्वाद लेने के बाद तहस नहस कर दिया। अगले दिन जब अन्नदाता खेतों में पहुंचे तो फसल की दुर्दशा को देखकर निराश हो गए।

लखीमपुर खीरी के मुनीर खान कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी मंच पर चमकेंगे, सबसे युवा Innovator के रूप में चयनित।।

ग्राम तकियापुरवा के किसान रोज अली की करीब तीन बीघा धान की फसल रौंदी, तकियापुरवा के किसान नेतराम की गन्ने खेत से हाथी निकल गए जिससे उनकी भी फसल को नुकसान हुआ वही सबसे ज्यादा तकियापुरवा गांव निवासी मुशर्रफ़ खान की करीब 6 बीघा गन्ने की फसल को खाने के बाद रौंदकर तहस-नहस कर दिया।

बाढ़ प्रभावित गन्ना क्षेत्रों में रोग-कीट नियंत्रण को लेकर विभाग सक्रिय, किसानों को दी जा रही अहम जानकारी।

अन्नदाता अगले दिन जब खेतों की तरफ गए तो बर्बाद फसल को देखकर वो निराश हो गए। पीड़ित अन्नदाताओं ने वन विभाग से हाथियों से फसलों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किये जाने की मांग की और वन्य जीवों से हुए फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग ने बताया कि स्टाफ को भेजा जा रहा है वन कर्मियों द्वारा गस्त बढ़ा दी गई है किसानों के प्रार्थना पत्र पर खेत मे फसलों के नुकसान की जांच वन कर्मचारियों से कराई जाएगी।जांच के बाद पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जायेगा।

कम दाम में शानदार फीचर्स और धांसू लुक के साथ यूजर्स को लुभा रहा VIVO का यह फोन!!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment