लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अग्निवीर छोड़ CISF को चुना, देशसेवा का सपना रह गया अधूरा; दो माह की बेटी को पिता के लौटने का इंतजार भी नहीं मालूम।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, November 11, 2026 6:53 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। कुछ सपने पूरे होने से पहले ही जिंदगी का सफर खत्म हो जाता है। सिंगाही निवासी पंकज पांडेय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। देश की सुरक्षा में योगदान देने और CISF की वर्दी पहनने का उनका सपना अब कभी पूरा नहीं हो सकेगा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
पंकज ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अग्निवीर में चयन होने के बावजूद CISF में जाने का रास्ता चुना था। करीब एक साल पहले CISF में चयन के बाद वह प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचे थे। लगभग नौ से दस महीने की ट्रेनिंग पूरी कर चुके पंकज के परिवार को नौ नवंबर को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। परिजन अभी इस उम्मीद में थे कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा, लेकिन 10 नवंबर को उनकी मौत की खबर आ गई। एक पल में परिवार के सारे सपने बिखर गए।

ब्लॉक प्रमुख व उनके पति ने 500 बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान, उपहार बांटकर मनाई दीपावली।

इस दुख की सबसे मार्मिक तस्वीर उनके घर में है, जहां महज दो महीने की मासूम बेटी अपने पिता के लौटने का इंतजार भी नहीं समझ सकती। जिस उम्र में बच्चे को पिता की गोद और दुलार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। डेढ़ साल पहले जिस पत्नी ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया था, उसके सामने अब पूरी जिंदगी का कठिन सफर है।

दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे सीडीओ योगानंद पांडेय, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां और उपहार।

पंकज के परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कई सपने संजोए थे। CISF में चयन को परिवार ने नई उम्मीद और खुशियों की शुरुआत माना था। लेकिन जिस नौकरी के सहारे घर में खुशहाली आने की उम्मीद थी, उसी सफर में पंकज हमेशा के लिए अपनों से दूर हो गए।
उनकी असमय मौत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और एक मासूम बच्ची को पिता के स्नेह से वंचित कर दिया। सिंगाही क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल है।

पिता की मौत की खबर सुनकर घर लौटने लगे बेटे, लगभग आधे घंटे बाद फिर चलने लगीं सांसें, जानिए पूरा मामला।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 12, 2026

November 11, 2026

November 10, 2026

November 7, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

Leave a Comment