रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र के भूलनपुर गांव में केले की लोडिंग के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में खड़े डीसीएम के हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वाहन में करंट उतर गया। हादसे में डीसीएम पर काम कर रहे पांच मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि भूलनपुर गांव में खेत से केले की फसल डीसीएम में लोड की जा रही थी। इसी दौरान डीसीएम हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। अचानक वाहन में करंट उतरने से उस पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर और आयकर अधिकारी बनकर 27 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार।
हादसे में आशाराम, मंशाराम और जयप्रकाश सहित पांच मजदूर करंट की चपेट में आए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन ले जाया गया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि किसी भी मजदूर की हालत गंभीर नहीं थी। उपचार के बाद सभी मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे अपने घर वापस चले गए।
बताया जा रहा है कि हादसे में प्रभावित मजदूर झंडी चौकी क्षेत्र के मोलहेपुरवा गांव के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुए हादसे ने खेतों में विद्युत लाइनों के आसपास काम करने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को भी सामने ला दिया है। झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूर सुरक्षित हैं और प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट चुके हैं।
लुधौरी गांव में घर में घुसा 3 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्रों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

















