रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में जादू की दुनिया में एक नया कीर्तिमान दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के जादूगर आरपी राजू ने एक घंटे में 62 अलग-अलग जादुई इवेंट प्रस्तुत कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ग्लोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
बताया गया कि इससे पहले एक घंटे में 50 जादुई इवेंट प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड कंबोडिया के नाम दर्ज था। गोला में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान आरपी राजू ने लगातार जादू के अलग-अलग करतब प्रस्तुत करते हुए एक घंटे में 62 इवेंट पूरे किए।
कीचड़ में लोटकर युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए लगाया ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाना !!
जादू के प्रदर्शन के दौरान दर्शक रोमांचित नजर आए। आरपी राजू ने अपनी कला के माध्यम से एक के बाद एक जादुई करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। निर्धारित समय में 62 इवेंट पूरे होने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के बाद ग्लोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से आरपी राजू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों और मौजूद लोगों ने इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरव का क्षण बताया।
गोला गोकर्णनाथ में हुए इस आयोजन के बाद जादूगर आरपी राजू की उपलब्धि चर्चा का विषय बनी हुई है। एक घंटे में 62 जादुई इवेंट प्रस्तुत करने की यह उपलब्धि कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी यादगार रही।
दोमुंहे सांप के मामले में नया खुलासा, पुलिस पर वसूली का आरोप, 8 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज।


















