रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम शहर के बशारतपुर स्थित कैफे एवं मिठाई ब्रांड ‘द हेजलनट फैक्ट्री’ के नए आउटलेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठान के 24वें आउटलेट के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पलिया विधायक रोमी साहनी समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
20 साल से दूसरे गांव के व्यक्ति के हाथ में राशन दुकान! मंत्री ने डीएम से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट।
आउटलेट के संचालक अंकित साहनी और बादल साहनी ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिष्ठान की विशेषताओं और यहां उपलब्ध कैफे एवं मिठाई उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए आउटलेट में विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए हैं।
नए आउटलेट के शुभारंभ को लेकर संचालकों और कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक किसान, कई फसलें और 15 से 20 लोगों को रोजगार, राहुल सिंह की खेती बनी मिसाल।
















