लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

20 साल से दूसरे गांव के व्यक्ति के हाथ में राशन दुकान! मंत्री ने डीएम से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, September 23, 2026 7:19 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौबना मटहिया में सरकारी राशन की दुकान के संचालन को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। आरोप है कि ग्राम पंचायत की उचित दर दुकान करीब 20 वर्षों से दूसरे गांव के व्यक्ति के हाथ में है। इतना ही नहीं, दुकान को कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को ठेके पर संचालित कराने और कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की भी शिकायत की गई है। मामले में योगी सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने गंभीरता दिखाते हुए डीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

दुबहा गांव में घर के पास दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने राज्य मंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मटहिया ग्राम पंचायत की उचित दर दुकान लंबे समय से दूसरे ग्राम पंचायत के व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है। शिकायत में दुकान को कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति के हाथों ठेके पर दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि दुकान के ठेके पर संचालित होने के कारण कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं मिलने और वितरण में मनमानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्यवाही न होने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री ने डीएम को मटहिया ग्राम पंचायत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का नियमानुसार तत्काल पुन: चयन/आवंटन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रकरण में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट 15 कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अब प्रशासन की जांच और कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट होगा कि राशन दुकान के संचालन और वितरण व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

एक किसान, कई फसलें और 15 से 20 लोगों को रोजगार, राहुल सिंह की खेती बनी मिसाल।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment