लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के भोगीपुर मनी गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। तार गिरने से खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने करीब 20 बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की चपेट में आने से पुष्पा देवी की चार बीघा, सत्य प्रकाश की एक बीघा, राम स्नेही की चार बीघा, कुशमा देवी की तीन बीघा और सुधा देवी की दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा आसपास के खेतों में भी आग से फसल प्रभावित होने की जानकारी है।
तेंदुए के हमले में घायल चंद्रिका प्रसाद के परिवार को WWF की और से मिली आर्थिक सहायता।
किसानों के मुताबिक विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने के बाद आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को अपनी फसल बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना में किसानों को चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
किसानों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से घटना का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। हादसे के बाद किसानों के सामने मेहनत से तैयार की गई फसल बर्बाद होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सीएम योगी से मिले विधायक रोमी साहनी के बेटे अंकित और बादल, THF के विस्तार की साझा की जानकारी।
















