निघासन खीरी। दक्षिण निघासन रेंज के अंतर्गत सहतेपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में घायल हुए चंद्रिका प्रसाद के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को वन्यजीव संरक्षण संस्था WWF की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया।
सहतेपुरवा निवासी चंद्रिका प्रसाद पुत्र प्यारेलाल कुछ समय पूर्व जंगल क्षेत्र के आसपास चारा लेने गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। घटना के बाद वन विभाग की ओर से मामले की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई की गई थी।
सीएम योगी से मिले विधायक रोमी साहनी के बेटे अंकित और बादल, THF के विस्तार की साझा की जानकारी।
इसी क्रम में WWF की ओर से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता राशि का चेक रेंजर मोबीन आरिफ के द्वारा चंद्रिका प्रसाद की पत्नी तेजाना को सौंपा गया। चेक प्रदान किए जाने के दौरान दक्षिण निघासन रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद मोबिन आरिफ, जसपाल सिंह पल्ला और मुख्तार सिंह मौजूद रहे।
आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों एवं WWF का आभार जताया। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।
भाजपा ने घोषित किए जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने की तैयारी।
















