रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखनऊ। जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमी साहनी के बेटे अंकित साहनी और बादल साहनी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने THF (The Hazelnut Factory) की प्रदेश में प्रगति और विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से जानकारी साझा की।
अंकित साहनी और बादल साहनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि THF के माध्यम से वर्तमान में 2,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। साथ ही इस वर्ष प्रदेश में 15 और नए आउटलेट खोलने की योजना है।
भाजपा ने घोषित किए जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने की तैयारी।
उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि THF का 24वां आउटलेट गोरखपुर में खोला जाएगा, जो उनके लिए विशेष महत्व रखता है। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा क्षेत्र भी है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने THF की प्रगति और आगामी विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। अंकित साहनी और बादल साहनी ने मुख्यमंत्री द्वारा समय देने और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया।
इस मुलाकात के माध्यम से THF की प्रदेश में रोजगार और विस्तार से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
Motorola Edge 60 Pro: दमदार कैमरा, 6000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ प्रीमियम 5G स्मार्टफोन
















