रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर तैनात सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी का नया CEO नियुक्त किया गया है। वह विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे।
विश्व भूषण मिश्र को UPSSSC में उपसचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर अब सत्यम मिश्रा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
बाढ़ के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों में दहशत, रात के अंधेरे में बढ़ा जीव-जंतुओं का खतरा।
इन अधिकारियों के भी बदले दायित्व
शासन के आदेश के अनुसार मंगलेश दुबे, जो वर्तमान में उप संचालक चकबंदी, प्रयागराज के पद पर तैनात हैं, को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं अपर जिलाधिकारी न्यायिक, फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार द्विवेदी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम के पद पर तैनात सीमा पांडेय को फिरोजाबाद का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात अभय कुमार पांडेय का कासगंज के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह अब कानपुर में ही अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
प्रशासनिक फेरबदल को शासन स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
आखिर कौन है अंबेडकर नगर के नए CDO आईएएस वैभव मिश्रा? पढ़ें पूरी खबर
















