रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त भारत के संकल्प को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निघासन स्थित एब्लॉन पब्लिक स्कूल परिसर से युवराष्ट्र मैराथन का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की इस मैराथन में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
मैराथन में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की और लोगों को स्वास्थ्य, खेल तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल, शील्ड, सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी मेडल एवं सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
दो साथी शिक्षक रिटायर होने के बाद एक बन गए बाबा तो दूसरे बन गए हाजी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आजाद, खंड संघचालक प्रेम सोनी, खंड कार्यवाह जितेंद्र, खंड प्रचारक योगेंद्र, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामनिवास, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रभाकर, देवेंद्र पाण्डेय, निघासन गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी विनोद सिंह, राजीव पाण्डेय, राजीव तूफानी, अजीत, रामेश्वर प्रसाद और विनोद लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मैराथन में निघासन क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर शील्ड, सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की।
तेंदुए के हमले के बाद भी नहीं थमी दहशत, पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ।।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और खेल एवं स्वास्थ्य से जुड़कर युवा स्वयं को मजबूत बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
युवराष्ट्र मैराथन के माध्यम से युवाओं ने दौड़ के साथ-साथ नशामुक्त भारत और स्वस्थ समाज का मजबूत संदेश दिया।
















