लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पैरोल पर घर आया उम्रकैद का कैदी, बहू से अभद्रता के बाद बेटे की फावड़े से हत्या।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 16, 2026 9:45 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बहू के साथ कथित अभद्रता का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पिता ने पहले घर में फावड़े से बेटे के सिर पर वार किया और जब वह जान बचाकर भागने लगा तो करीब 50 मीटर तक उसका पीछा कर दोबारा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
घटना का आरोपी पिता पहले से ही हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और करीब चार माह पहले पैरोल पर घर आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुरैना निवासी लालता प्रसाद अपने तीन बेटों रोशन (35), रामू (25) और कौशल (18) के साथ रहता था। शनिवार शाम करीब छह बजे रोशन की पत्नी मौसमी (30) अपने ससुर को खाना देने गई थी। मौसमी का आरोप है कि इसी दौरान लालता प्रसाद ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने पति के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने चाकू से कई वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी भी घायल।।

पत्नी की बात सुनकर रोशन ने पिता का विरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लालता प्रसाद ने घर में रखा फावड़ा उठाकर रोशन के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद रोशन वहां से बचने के लिए भागा, लेकिन आरोपी पिता ने उसका पीछा किया और करीब 50 मीटर दूर पहुंचने के बाद दोबारा उसके सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया।
हमले में रोशन गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। पत्नी मौसमी और दोनों छोटे भाई उसे तत्काल निघासन सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यूपी के लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट।।

हत्या के मामले में पहले से सजा काट रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, लालता प्रसाद करीब दो दशक पहले हत्या के एक मामले में जेल गया था और अदालत से उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ समय पहले वह पैरोल पर बाहर आया था। इसी दौरान शनिवार को उस पर अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
निघासन कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। रविवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

लखीमपुर खीरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment